मनोहर थाना। ग्राम पंचायत कामखेड़ा में आज से भागवत जी का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के पवित्र धार्मिक स्थल श्री कामखेड़ा धाम बालाजी के स्थान पर आज भाजपा के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ने बताया कि मनोहर थाना क्षेत्र के गांव कामखेड़ा में कथा वाचक संत कमल किशोर नागर के सुपुत्र श्री प्रभु नागर के मुखारविंद से 7 दिवसीय भागवत कथा जो 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर रहेगी, जिसमें आज कामखेड़ा बालाजी मंदिर से कलश यात्रा शुरू की गई। जिसमें सभी भक्तगण माता बहनों क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया व प्रथम दिन कथा सुनने का आनंद लिया।