BREAKING NEWS
KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2023, 4:10 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर हाइवे और गुजरात पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर फोरलेन के थड़ोद फंटे पर की नाकाबंदी तो मिली ये बड़ी सफलता, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलियामंडी। जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिये एसपी अनुराग सुजानिया द्वारा मादक पदार्थो पर कठोर कार्यवाई के लगातार निर्देशों पर कार्यवाई करते हुए दिनांक 15 जनवरी रविवार को एएसपी गौतम सोलंकी, मल्हारगढ़ सीएसपी मनोज रत्नाकर के निर्देशन एवं पिपलियामंडी थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में टीम को सफलता मिली है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपलियामंडी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की सूचना मुखबीर द्वारा मिलने पर पिपलियामंडी चौकी प्रभारी उनि अभिषेक बोरासी व टीम द्वारा कार्यवाई करते हुए थडोद फंटे पर नाकाबन्दी की गई, व थड़ोद तरफ से आ रही आरोपियों सहित स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक जीजे 01 एचएस 2282 में से 60 किलोग्राम डोडाचूरा कीमती 1 लाख 20 हजार को विधिवत जप्त किया। 

साथ ही मौके से आरोपी कमलेश पिता शिवनारायण पाटीदार (31) निवासी बबुखेडा और चतराराम पिता जोराराम रेबारी (32) निवासी आबलीयापाला तहसील गुड़ामालानी जिला बाडमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 09/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत्र के संबंध में पुछताछ की जा रही है। 

उक्त कार्यवाई में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव, उप निरीक्षक अभिषेक बोरासी चौकी प्रभारी पिपलियामंडी, सउनि अर्जुनसिंह परिहार, आरक्षक वाजिद खानं, शांतिलाल गुर्जर, जितेंद्र मालोदे, वीपी सिंह का सराहनीय योगदान रहा। जिनको पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE