BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 3:03 pm
BIG NEWS : जिले का गांव कश्मोर और किसान जमनालाल जाट, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, जब पहुंचे खेत पर माजरा देख उड़ गए खाकी के होश, जानिए फसल की आड़ में ऐसा क्या बो रखा था आरोपी ने, पढ़े रेखा खाबिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व चंदेरिया थाना पुलिस ने मंगलवार शाम चंदेरिया थाना क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 652 गांजे के अवैध पौधे जब्त कर खेत मालिक को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे के पौधों का वजन 315 किलो ग्राम हुआ।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में समस्त थानाधिकारियों व डीएसटी को जिले में होने वाले अवैध मादक पदार्थों के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये। इसी क्रम मे डीएसटी में पदस्थापित कानि राजदीपसिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि चंदेरिया थाना के कश्मोर गांव में जमना लाल पुत्र माधव जाट ने अपने खेत पर अवैध रूप से गांजे के पौधे लगा रखे है। सूचना विश्वसनीय होने से डीएसटी व चंदेरिया थाना पुलिस कश्मोर गांव में उक्त व्यक्ति के खेत पर पहुंची जहां पर भारी मात्रा में गांजे के पौधे लगे हुए थे। उक्त खेत मालिक भी मौके पर मिला जिसने पुलिस जाप्ते को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने मुश्किल से पकड़ा। 
पुलिस पूछताछ में जमनालाल ने बताया कि खेत उसी का होकर उसी के द्वारा गाँजे की फसल बो रखी है। पुलिस ने गांजे के अवैध पौधों की गिनती की तो कुल 652 पौधे लगे हुए पाये जिनका कुल वजन 315 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने गांजे के पौधों को नियमानुसार जब्त कर खेत मालिक कश्मोर निवासी जमना लाल पुत्र माधव जाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना चंदेरिया पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में गोरधन सिंह भाटी प्रभारी जिला विशेष टीम, लक्ष्मण डांगी पुनि थानाधिकारी चंदेरिया, प्रेम गिरी सउनि, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल ललित सिंह, चन्द्रकरण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, राधेश्याम, अजय, दुर्गाराम, दिनेश, डूंगर सिंह, हीरालाल, विजय, राजपाल सिंह व चालक कानिस्टेबल रामकुमार का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE