BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 4:27 pm
BIG NEWS : बिना नंबर का पिकअप वाहन और मुखबिर की सूचना, जब खाकी ने की घेराबंदी तो पहुंचा संदिग्ध वाहन, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या भरकर ले जा रहे थे अपराधी, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले की औद्योगिक थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता प्राप्त की है। जिले के जावरा की औद्योगिक थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए के डोडाचुरा के साथ राजस्थान के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी 10 क्विंटल से अधिक डोडाचुरा बिना नंबर की पिकअप वाहन से लेकर जा रहे थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ किससे खरीद कर लाए थे और कहां ले जा रहे थे इस संबंध में भी सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को सूचना मिली थी की बड़ी मात्रा में अवैध डोडाचुरा बिना नंबर के वाहन से ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने भिमाखेड़ी-मामटखेड़ा रोड पर नाकाबंदी की ओर बिना नंबर का पिकअप वाहन को रोक तलाशी ली गई। इसमें 20 लाख रुपए का 57 बोरों में कुल 10 क्विंटल 23 किलो 300 ग्राम डोडाचुरा जब्त किया। पुलिस ने वाहन से आरोपी राजू उर्फ घनश्याम (20) पिता देवीलाल उर्फ प्रताप यादव निवासी खेड़ाराइन मंगलवाड़ा (राजस्थान) और दिव्यांश (27) पिता शक्तिसिंह राजपूत निवासी डूंगला, राजस्थानको गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE