BREAKING NEWS
BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2024, 11:01 am
NEWS : आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान के चुनाव सम्पन्न, गोपाललाल अध्यक्ष, मदनलाल महामंत्री निर्वाचित, समाजजनों व ईष्ट मित्रों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान, चित्तौड़गढ़ जिला के चुनाव गुरूवार 30 मई को चित्तौड़गढ़ में पाडनपोल स्थित सुखवालों का नोहर परिसर में सम्पन्न हुए।
मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा चेनामाता, कुशला माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण व आरती की। इसके पश्चात् चुनाव अधिकारीगण अखिल राजस्थान हिन्दू लखेरा महासभा जयपुर के महामंत्री रघुवीर लखारा अजमेर, घनश्याम खरिया मीठापुर जोधपुर, रतनलाल हुरड़ा, दुर्गाप्रसाद कच्छावा उदयपुर, गोपाललाल वल्लभनगर, दुर्गेश भीलवाड़ा, मुकेश हुरड़ा, लखन गुलाबपुरा, अजय कुमार गुलाबपुरा, आदर्श लखारा समाज संरक्षक श्यामलाल, बद्रीलाल, देवीलाल चित्तौड़गढ़ के सानिध्य में चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। तय समयानुसार अध्यक्ष पद के लिए गोपाललाल, शांतिलाल, महामंत्री पद के लिए मदनलाल, सागर मल, कोषाध्यक्ष के लिए राधेश्याम, नंदलाल राशमी द्वारा फार्म भरे गये। तय समय तक कोषाध्यक्ष पद से नंदलाल राशमी द्वारा फार्म उठाया गया। शेष पदों के लिए 2 से 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया हुई जिसमें कुल 245 मतदाताओं में से 186 ने मतों का प्रयोग किया। परिणाम अनुसार अध्यक्ष पद पर गोपाल लाल को 109, शांतिलाल को 73 मत, महामंत्री पद पर मदनलाल को 130 व सागरमल को 52 मत प्राप्त हुए। दोनों ही पदों पर 3-3 मत खारीज हुए। अध्यक्ष पद पर गोपाललाल के 36 मत, महामंत्री पद पर मदनलाल के 78 मत से विजयी होने सहित कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम निर्विरोध निर्वाचित हुए जिन्हें शपथ दिलाकर प्रमाण-पत्र दिये गये।
गोपाललाल, मदनलाल, राधेश्याम, दुर्गाप्रसाद, रतनलाल हुरड़ा, रघुवीर लखारा, दुर्गेश गांधीनगर, हरनारायण सावा, अम्बालाल पाण्डोली आदि ने समाजोत्थान के लिए विचार व्यक्त किये जिसमें समाज के लिए भूखण्ड लेना, गरीब परिवारों की सहायता करना, समाजसेवा संस्था का पंजीयन करवाना, निःशुल्क शिक्षा, रक्तदान, सामूहिक विवाह सम्मेलन, राज्य व केन्द्र सरकार से अधिकाधिक समाज के लिए सहायता के प्रयास करने सहित महिला संगठन बनाये जाने की घोषणा की गई। अंत में चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शीघ्रताशीघ्र नवीन कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE