BREAKING NEWS
BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2024, 8:03 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस और नाबालिग बालिका, जब आरोपी ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े परिजनों के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी तो हत्थे चढ़े बदमाश, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। राजस्थान राज्य के पाली जिला निवासी रैबारी समाज के भेड़ चरवाह व्दारा उसकी नाबालिग भानजी का किसी अज्ञात आरोपी व्दारा बहला-फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट पर थाना नाहरगढ़ पर अप.क्र. 181/2024 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। म०प्र० शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किये गये हैं जिसको वृष्टीगत रखते हुए अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में गौतम सोलकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं कीर्ती बघेल एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर. सी. दांगी के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा दिनांक 01.06.24 को नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर उसके कथन महिला उनि. से करवाये गये व कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376(2) (एन),506,342,34 भादवि. व 3/4, 5एल 6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर दो आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.05.2024 को राजस्थान राज्य के पाली जिला निवासी रैबारी समाज के भेड़ चरवाह ने थाना नाहरगढ़ पर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग भानजी जो कि पिछले करीब एक साल से उसके साथ ही डेरे में रह रही थी। दिनांक 22.05.2024 को उनका डेरा ग्राम लोध के पास एक खेत में रूका था तथा तब शाम 05.00 बजे करीब नाबालिग भानजी और भतीजी मोबाईल चार्ज करने लोध गांव में गये थे। थोड़ी देर बाद भतीजा ने आकर बताया कि वह मोबाईल चार्ज कर रही थी तब नाबालिग भानजी एक व्यक्ति की मोटर सायकल पर जाती हुई दिखी। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना नाहरगढ़ पर अप.क्र. 181/2024 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। रिपोर्ट में फरियादी व्दारा रामलाल भाबर पर संदेह जाहिर किया। प्रकरण के अनुसंधान दौरान अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं कीर्ती बघेल एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी व टीम द्वारा दिनांक 01.06.24 को नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर महिला उनि. उषा बारिया व्दारा अपहृता से पुछताछ की तो रामा उर्फ रामलाल व्दारा जान से मारने की धमकी देकर अपने भाई लखन के साथ मोटर सायकल पर बिठाकर रामा के घर पर ले जाकर रामा के भाई थावरिया ने उसका मोबाईल ले लिया और रामा ने कमरे में बन्द करके लगातार 09 दिनों तक बलात्कार करना बताया। अपहृता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376(2) (एन), 506,342,34 भादवि. व 3/4, 5एल 16 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया व दिनांक 03.06.24 को आरोपीगण रामलाल उर्फ रामा पिता गोबाजी भाभर जाति भील व थावरिया पिता गोबाजी भाभर जाति भील दोनों निवासी ग्राम धामनिया थाना रायटी जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया जिन्हें मेडीकल उपरान्त माननीय विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट मन्दसौर में पेश किया जावेगा। प्रकरण में एक आरोपी लखन की गिरफ्तारी शेष होकर, अनुसंधान जारी हैं।

सराहनीय कार्य- 
थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक आर.सी. दांगी, उनि. लाखनसिंह भूरिया, उनि. जगदीशचन्द्र हाड़ा, महिला उनि. उषा बारिया, कार्य, सउनि. कन्हैयालाल यादव, महिला आर. सपना व महिला आर. रानी का सराहनीय योगदान रहा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE