BREAKING NEWS
BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2024, 8:06 pm
BIG NEWS : सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और हाईवे पर नाकाबंदी, तभी पहुंची तेज रफ्तार अल्टो कार,  जब खाकी ने किया रूकने का इशारा तो चालक ने उठाया ये कदम, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने हाईवे रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार से 121.800 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थाे की खरीद फरोख्त परिवहन एवं भण्डारण करने वालो के खिलाफ कार्यवाही के तहत ए.एस.पी परबत सिह व डी.एस.पी. निम्बाहेडा बद्री लाल राव के मार्गदर्शक में गोकुल डांगी उ.नि. मय टीम एएसआई लेखराज, कानि. जीवन लाल, सुरेन्द्र पाल (विशेष भूमिका), धर्म चन्द्र, सूर्यभान सिंह व महावीर सिह द्वारा शनिवार को नीमच चित्तौडगढ़ हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से एक अल्टो कार जिसमे चालक बैठा हुआ नजर आया। जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा बावर्दी रूकने का ईशारा किया तो अल्टो कार चालक द्वारा कार की गति बढ़ा कर नाकाबन्दी तोडकर भागा। जिसका पुलिस जाप्ता द्वारा पीछा करने पर कार चालक हडबडाहट में साकरीया गाँव के कच्चे रास्ते पर पत्थरो से टकरा कर कार रूक गई, जो संदिग्ध होने से पुलिस जाप्ता द्वारा नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार की पीछे वाले सीट एवं डिग्गी मे काले रंग के प्लास्टिक के 06 कट्टे में डोडा चूरा भरा हुआ मिला। जिसका वजन करने पर कुल 121.800 किलोग्राम हुआ। जिसको नियमानुसार जब्त कर अवैध अफिम डोडा चूरा का परिवहन करने वालें कार चालक गणेश लाल पुत्र सुरेश पाटीदार निवासी तालाब के पास डबोक जिला उदयपुर को मौके से डोडा चूरा परिवहन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध अफीम की खरीद फरोख्त के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE