BREAKING NEWS
BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 1:43 pm
BIG NEWS : रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, गढ़ा धन निकालने के नाम पर 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी व रंगदारी करने वाले आरोपी चढ़े हत्थे, 06 घंटे में खाकी ने किया पर्दाफाश, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। पुलिस ने 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी व रंगदारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का महज 06 घंटे में पर्दाफाश करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22.06.2024 को फरियादी हेदर अली पिता अब्बास भाई हामिद बोहरा उम्र 62 साल नि.31 ताहिरपुरा चांदनी चौक रतलाम ने थाना माणकचौक रतलाम पर रिपोर्ट किया कि आरोपी अबु बकर उर्फ अब्बु पिता अय्युब खांन जाति शैरानी मुसलमान नि.शैरानीपुरा रतलाम, अली असगर पिता अकबर अली बोहरा नि.लोकमान्य स्कूल के सामने बोहरा बाखल रतलाम, युनुस उर्फ बारिक पिता हबीब अली नि.वकील कालोनी कालिका मांता मंदिर के पास रतलाम, बाबा उर्फ काका उर्फ वजुनाथ  नि.बड़ोदिया के द्वारा फरियादी के साथ उसकी दुकान में गढ़ा हुआ धन निकालने की बात को लेकर दिनांक 15.04.24 को रात्री करिबन 11.30 बजे अबु बकर ने फरियादी की दुकान की लाईटे तथा कैमरा बंद करवाए तथा दुकान का शटर गिरा कर दुकान में खुदाई करने ही लगे व अचानक से बाबा नि.बड़ोदिया का निचे गिरवा कर कपटपूर्वक मरने का नाटक कर फरियादी से बोला कि खुदाई करने मे देर कर दी है इसलिये बाबा मर गया है । बाबा भी उनके साथ मरने का छल करने लगा व फरियादी से धोखाधड़ी कर तीस लाख रूपये की मांग की व फरियादी से दस लाख रूपये धोखे से वसूल कर लिये तथा शेष बीस लाख के लिये आरोपीयो ने फरियादी के साथ रंगदारी कर रहे थे नही देने पर मारपीट की। 

कार्यवाही विवरणः- थाना माणकचौक रतलाम पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 336/24 धारा 420,417,327,120-बी भादवि का पंजीबद्ध किया गया तथा पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन एंव नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव वारंगे के मार्गदर्शन में व निरी. रणजीत सिंगार थाना प्रभारी थाना माणकचौक के नेतृत्व में थाने पर पुलिस टीम का गठन किया गया व मात्र 06 घंटे के भीतर ही आरोपी 01.अबु बकर उर्फ अब्बु पिता अय्युब खांन जाति शैरानी मुसलमान नि. रतलाम 02.अली असगर पिता अकबर अली बोहरा नि.लोकमान्य स्कूल के सामने बोहरा बाखल रतलाम 03.युनुस उर्फ बारिक पिता हबीब अली नि.वकील कालोनी कालिका मांता मंदिर के पास रतलाम को गिरफ्तार कर आरोपीयो से पूछताछ कर उनके द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक लिये गये रूपयो में से 01 लाख रूपये को पुलिस ने बरामद कर लिया है व गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार  रतलाम  जेल  दाखिल किया । शेष आरोपी बाबा उर्फ काका उर्फ वेजनाथ निवासी बडोदिया का फरार होकर तलाश जारी है। 

आरोपीया का विवरणः-
01.अबु बकर उर्फ अब्बु पिता अय्युब खांन जाति शैरानी मुसलमान नि.शैरानीपुरा रतलाम मोन.9755332481 
02.अली असगर पिता अकबर अली बोहरा नि.लोकमान्य स्कूल के सामने बोहरा बाखल रतलाम मोन.8982561999 
03.युनुस उर्फ बारिक पिता हबीब अली नि.वकील कालोनी कालिका मांता मंदिर के पास रतलाम
04.बाबा उर्फ काका उर्फ वेजनाथ निवासी बडोदिया

सराहनीय कार्यः- आरोपीयो को गिरफ्तार करने एंव उनसे रूपये की बरामदगी में थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरी. रणजीत सिंगार, उप.निरी. प्रवीण वास्कले, सउनि. छोटेलाल यादव ,  प्र.आर. 373 नारायणसिंह जादोन , प्र.आर.419 दिलीप रावत , प्र.आर. सुधीर राठोर  , आर.722 चन्द्रशेखऱ , आर.526 मुकेश गणावा , आर.875 रणवीर सिंह ,  आर.विरेन्द्र बारोठ ,  आर. चन्द्र मार्काे , आर. महेन्द्र सिहं चुण्डावत , आर. संदीप शर्मा   की सराहनीय भूमिका रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE