मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलिया रावजी से बीती 17 जुलाई 2024 के दोपहर 12.30 बजे करीब एक 22 वर्षीय विवाहिता युवती पवनी उर्फ पायल पति जितेंद्र नाथ व बालक निरंजन उम्र 9 महीने दोनों लापता है। जिसकी परिजन तलाश कर रहे हैं। उक्त युवती के पिता शिवनाथ निवासी पिपलिया रावजी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट मनासा थाने पर दर्ज करवाई है।
परिजनों ने बताया कि बीते एक वर्ष से पवनी उर्फ पायल को डिलेवरी के लिए पीहर लाए थे तब से यहीं रह रही थी। 17 जुलाई को परिजन पारिवारिक कार्यक्रम में भवानी मंडी गए थे और घर पर दोनों मां बेटे अकेले थे। जब घर आकर देखा तो दोनों नहीं मिले आसपास तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। परिजनों ने दोनों मां बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट मनासा थाने पर दर्ज करवाई है। शुक्रवार देर शाम अशोक नाथ निवासी मनासा युवती के फुफाजी नेे उक्त मां बेटे जिस किसी को दिखाई दे तो तत्काल संबंधित स्थानीय थाना या मनासा थाने पर सूचना देने की अपील की है। साथ ही संबंधित नंबर 93998 58949 पर सूचित करने का आग्रह भी किया है।