पिपलिया मंडी। पुलिस ने बीती रात्रि गश्त के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से कच्ची शराब व पिट्ठू बैग से पोस्ता दाना जब्त किया है। सभी आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान रात करीब 1 बजे जवान सिंह पिता प्रतापसिंह उम्र 34 निवासी अम्बाव, धारासिंह पिता सोहनसिंह बावरी उम्र 33 निवासी काचरिया फ्लैग थाना दलोदा, गोविन्द पिता बलूराम उम्र 28 निवासी अम्बाव, राजेश पिता रमेशचंद बावरी उम्र 36 निवासी बंड पिपलिया को पकड़ा है। ये सभी आरोपी मां कालिका ढाबे में बंद के दौरान छुपकर बैठे थे। इनके कब्जे से प्लास्टिक की दो केनों में 10 लीटर कच्ची शराब व पिट्टू बेग से 10 किलो ग्राम पोस्ता दाना जप्त किया है। कांबिंग गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टरक नितिन कुमावत सहित अन्य शामिल थे।