मनासा। गांव देवरी खवासा में अंबे मां मंदिर परिसर पर पिछले 27 सालों से जय माता दी उत्सव समिति जिसमें युवा मित्र मंडल के द्वारा गरबा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी नवरात्रि के प्रथम दिन मां जगदंबे की पूजा पाठ कर पूरी विधि विधान के साथ घट स्थापना की गई। नवरात्रि के 9 दिन तक भक्तों द्वारा गरबा खेला जाएगा। उक्त गरबे का आयोजन थाने से परमिशन लेकर किया जाता है।
उक्त जानकारी देते हुए रामविलास पाटीदार ने बताया कि युवा मित्र मंडल के द्वारा गरबा का आयोजन किया जाता है जो की शांति प्रिय ढंग से यह आयोजन रखा जाता है। जिसमें गांव की महिलाएं और बालिकाएं 9 दिन तक अलग-अलग झांकियां बनाकर गरबा खेलती हैं और माँ की आराधना करती हैं। गरबे में समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहता है।