चीताखेडा। गत मंगलवार को 17 वर्षीय कक्षा 11वीं की छात्रा चीना पति दिनेश लोहार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने पिता के पास रहते हुए घर में आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप चीताखेडा गांव के ही इरफ़ान पिता बुगदाद शेख पर लगाया था। जिसको लेकर परिजनों, समाजजनों और ग्रामीणों ने युवक इरफ़ान शेख के खिलाफ कार्यवाई को लेकर चीताखेडा पुलिस चौकी पर गुरुवार को आवेदन भी दिया था। जब इस घटना की जानकारी हिन्दू संगठनो को लगी तो शुक्रवार सुबह परिजनों के साथ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चीताखेडा बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। साथ ही गांव की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया हैं।
परिजन, ग्रामीण और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता अभी भी चक्काजाम करते हुए मौके पर बैठे हुए हैं। चीताखेडा पुलिस चौकी प्रभारी मय बल के मौके पर मौजूद हैं।