नीमच। जिला चिकित्सालय नीमच में 02 अक्टूबर को रात्रि में एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 75 साल को लावारिस हालत में बेहोशी में राहगीर द्वारा भर्ती करवाया गया था। जिला अस्पताल की पुलिस चौकी द्वारा परिजनों की तलाश की जा रही है। महिला के बारे में किसी को पता चले तो अस्पताल चौकी थाना नीमच कैंट पर सूचित करें। महिला का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। 108 एंबुलेंस द्वारा राहगीर दुर्गेश द्वारा महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया था।