BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2024, 4:27 pm
NEWS : पहले ही दिन जमा गरबे का रंग ‘‘जयकारा’’ में, आज मेवाड प्रिन्स प्रिन्सेस प्रतियोगिता होगी आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौडगढ। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन मे मेवाड महोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवरात्री डांडिया महोत्सव जयकारा-2024 में आज प्रिन्स-प्रिन्सेज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।  
मेवाड महोत्सव समिति के संयोजक गोपाल भूतडा एवं आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी के अनुसार नवरात्री के पहले ही दिन जयकारा मे गरबे का रंग जम गया। 
महिलाओं एवं युवतियों ने पारम्परिक परिधान पहने डांडियॉ खनकाए। देर रात्रि तक चले गरबा आयोजन में भाग लेने के लिए खासकर युवतियों एवं महिलाओं में होड़ मची रही। नवरात्री के इस भव्य आयोजन को रामस्नेही रामद्वारा के सन्त दिग्विजयराम महाराज ने मोलीबन्ध खोल कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम मे अतिथी के रूप मे श्रवणसिंह राव, रणजीत सिंह भाटी, सम्पत काल्या, नरेन्द्र पोखरना, लवीश मुन्दडा, ने गुरूदेव का आर्शीवाद लिया। अध्यक्ष अनन्त समदानी ने स्वागत उद्बोधन दिया। 
मेवाड महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनन्त समदानी ने बताया कि जयकारा-2024 में पहले दिन महिलाओं एवं युवतियों की रास रंगीलो गरबा डांडियॉ प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें दुर्गा वाहिनी ग्रूप, शिक्षा शक्ति ग्रूप, आदि शक्ति ग्रूप, गरबा नवरंग ग्रूप, जय चित्तौड-जय भारत ग्रूप, राधाराणी ग्रूप, गुजराती गरबा ग्लिट्स, शक्ति और भक्ति ग्रूप, मां गौरी ग्रूप आदि पन्द्रह टीम ने भाग लिया।
प्रथम गुजराती गरबा ग्लिट्स, द्वितीय शिक्षा शक्ति ग्रूप एवं तृतीय जय चित्तौड-जय भारत ग्रूप बाकी सभी टीमों को सांत्वना पुरूस्कार दिये। प्रतियोगिता के निर्णायक सदा इवेन्ट एण्ड इन्टरटेन्मेन्ट उदयपुर की लवीशा लाखेरी एवं सुरभि थे।
प्रतियोगिता के प्रभारी जया तोषनीवाल, संयोजक गोपाल भूतडा, सचिव आशा पोखरना, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल, आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी, अभिनन्दन काबरा, नरेश बाहेती, आशीष सोमानी, ओम सुखवाल, अभिषेक मुंदडा, गोपाल पोरवाल, दिनेश कुमावत, यश टेलर, हिमांशु जाजु, बन्टी शर्मा, आदि कार्यकर्ताओ ने स्वागत अभिनन्दन किया।
समिति की सचिव आशा पोखरना ने बताया कि जयकारा-2024 में आज शनिवार को मेवाड प्रिन्स प्रिन्सेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 8 वर्ष से 15 वर्ष तक के बालक बालिकाए भिन्न-भिन्न परिधान में विभिन्न रूप धर कर डांडियों के माध्यम से प्रस्तुती देगें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE