पिपलियामंडी। नगर में गांधी चौराहे पर शारदीय नवरात्री के पर्व पर विगत 13 वर्षो से श्री मातेश्वरी धाम पर माँ अंम्बे की मूर्ति की घट स्थापना कर आराधना की जाती हैं। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री मातेश्वरी धाम पर माँ अम्बे मूर्ति की घट स्थापना कर नवरात्री का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को समिति के सदस्यों द्वारा मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को श्री मातेश्वरी धाम पर मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रण दिया गया।
इस दौरान नरेश जजवानी, मनोहर काबरा, गोविन्द पोरवाल, डॉ कृष्णा पाटीदार उपस्थित रहे।