BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 10:58 am
BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, भक्तों ने इस बार भी दिल खोलकर किया दान, दो राउंड की काउंटिंग हुई खत्म, निकली इतने करोड़ की चढ़ावा राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी में खोले गए भंडार की राशि की दूसरे राउंड में गिनती की गई। दो राउंड में 10 करोड़ 98 लाख 29 हजार 500 रुपयों की काउंटिंग हो चुकी है। वहीं, दूसरे राउंड में 3 करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपयों की गिनती हुई है। गिनती अभी भी बाकी है। इसके अलावा सोने-चांदी का तौल होना भी बाकी है।

मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी में 1 अक्टूबर को भंडारा खोला गया था। पहले राउंड में 7 करोड़ 32 लाख 49 हजार 500 रुपयों की काउंटिंग हुई थी। फिर अमावस्या और नवरात्रि स्थापना होने के कारण काउंटिंग बंद रही। लेकिन लेकिन शुक्रवार को राजभोग आरती के बाद काउंटिंग शुरू की गई, जो देर शाम तक चली। दूसरे राउंड में 3 करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपयों गिनती हुई। दोनों राउंड को मिलाकर कुल अब तक 10 करोड़ 98 लाख 29 हजार 500 रुपयों की गिनती हो चुकी है।


सोने-चांदी का तौल बाकी-

वहीं, भंडार की राशि, भेंट कक्ष की राशि, ऑनलाइन की राशि की गिनती अभी भी बाकी है। इसके अलावा भंडार से निकला सोने चांदी और भेंट कक्ष में जमा सोने चांदी का तौल करना बाकी है। शुक्रवार को दिन भर वीआईपी लोगों का आना जाना लगा रहा। कर्नाटक के राज्यपाल, सांसद सीपी जोशी, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, राजस्थान सरकार विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने अपने परिवार के साथ, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के हाई कोर्ट के जज से राधा कृष्ण अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ, बागेश्वर बाला जी धाम के गुरु देव धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के मुख्य सचिव नितेंद्र चोबे सांवरा सेठ के द्वार पहुंचे। सभी ने सांवरा सेठ के दर्शन किए और मंदिर मंडल की ओर से सभी का स्वागत सत्कार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE