मंदसौर। जिले से गुजरने वाले मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सीतामऊ क्षेत्र के गांव बेलारी के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर नाले में फंस गया। हादसे में ट्रेलर में दो लोग दब गए। सूचना मिलते ही बेलारी गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। जानकारी अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना हैं।