BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 3:41 pm
BIG NEWS : स्वच्छता एवं पर्यावरण मित्रों ने शाउमा विद्यालय क्रमांक 2 खेल मैदान परिसर में नगरपालिका की सहभागिता में चलाया स्वच्छता अभियान, नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने किया श्रमदान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को प्रातः 07 से 11 बजे तक संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं स्वच्छता विकास अभियान संस्था नीमच द्वारा नगरपालिका नीमच की सहभागिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 खेल मैदान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान परिसर के चारों ओर बेशुमार गाजर घास, कंटीली झाड़ियां, प्लास्टिक पॉलीथिन थैलियां, पन्नी, फटे पुराने कपड़े, जुते चप्पल, आदि एकत्रित कर नगरपालिका की जेसीबी एवं अन्य संसाधन से 04 डम्पर 03 ट्राली गंदा कचरा एकत्रित कर ट्रिंचिंग ग्राउंड भोलियावास भेजा गया। 04 घंटे चलें स्वच्छता अभियान में दोनों संस्था के सदस्यों के साथ नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने भी श्रमदान कर गंदा कचरा एकत्रित करने में सहभागिता निभाई। 
अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता गौरव चौपड़ा, मोहम्मद इलियास आजमी, प्रकाश पेंटर, मदनलाल यदुवंशी, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के संरक्षक नवीन कुमार अग्रवाल, अजय भटनागर, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया, केशव सिंह चौहान, सुभाष सैना के रामलाल रामरख्यानी, स्वच्छता विकास अभियान संस्था के महामंत्री किशोर बागड़ी, संरक्षक कैप्टन आर सी बोरीवाल, ओमप्रकाश पुरोहित, चेनसिह सिसोदिया, नगरपालिका नीमच के दरोगा अविनाश घेघट एवं सफाई कर्मचारियों ने 4 घंटे श्रमदान कर खेल मैदान के चारों ओर साफ-सफाई में सहभागिता निभाई। 
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि यह शहर आपका अपना शहर है इसे स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाना हम सभी का दायित्व है चाहे वह सामाजिक कार्यकर्ता हो, जनप्रतिनिधि हो, या पार्षद हो, विगत दिनों चले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में वार्ड नंबर 1 के पार्षद राकेश किलोरिया, वार्ड नंबर 2 के पुर्व पार्षद विजय बाफना वार्ड नंबर 8 के पार्षद दुर्गाशंकर भील, रामचंद्र धनगर आदि ने श्रमदान कर सहयोग किया। शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु जमीन पर उतरने की आवश्यकता है। किसी पर कीचड उछालने से पहले अपने क्षेत्र के वार्ड में स्वच्छता बनाए। 
उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE