चित्तौड़गढ़। आरणी ग्राम में तीन दिवसीय झातला मातेश्वरी दशहरा मेला 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। जिसको लेकर तैयारियां एवं विभिन्न जगह माता दुर्गा की पूजा-अर्चना- हवन और यज्ञ, गरबा का आयोजन चल रहा हैं।
मेला आयोजन को लेकर सभी प्रकार की व्यवस्था हेतु विभिन्न प्रकार की कमेटियों का गठन कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया। तीन दिवसीय मेले में तीनो दिन अलग अलग कार्यक्रम होंगे। प्रथम दिवस 10 अक्टूबर मेले के उद्घाटन के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा, रात्री 9 बजे से दिनेश ललकार के नेतृत्व में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। 11 अक्टूबर को खेलकूद प्रतियोगिता के साथ ही यस म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। मेले के अंतिम दिन 12 अक्टूबर को घोड़ा दौड़, खेलकूद प्रतियोगिता पारितोषिक वितरण, भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन, एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
मेला ग्राउंड में मां झातला के दरबार में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा डांडिया रास का आयोजन किया जा रहा हैं। पुरस्कार वितरण तथा गांव के प्रमुख स्थानों मतवाली, झातला अंबे, चामुण्डा मातेश्वरी सहित विभिन्न जगह माता दुर्गा की पूजा-अर्चना- हवन, यज्ञ, गरबा और व्रत और उपवास किये जा रहे है।