मनासा। हिंदू उत्सव समिति मनासा के तत्वाधान में भव्य समरसता गरबा महोत्सव प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी किया जा रहा हैं। मां जगदंबे की आराधना के पर्व नवरात्रि पर नौ दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन भारतीय वेशभूषा में हिंदू संस्कृति के अनुरूप सर्व समाज की माताएं, बहनों द्वारा समरस हिंदू समाज का स्वरूप प्रस्तुत कर मां की नौ दिवसीय आराधना भक्ति भाव के साथ की जा रही हैं। कल के आयोजन में मुख्य अतिथि दिनेश राठौड़ पार्षद प्रतिनिधि, राजू माली पार्षद, भेरुलाल कुशवाह ठेकेदार, चंद्रशेखर नागदा श्यामप्रेमी, योगेंद्र मोनू चौधरी सनातन धर्म उत्सव परिवार, तरुण राठौर युवा मंडल अध्यक्ष, सुनील कुशवाह लखदातार मोबाइल्स ने माताजी की आरती की। मुख्य अतिथियों का कार्यकर्ता द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। कल के गरबे में राधा कृष्ण नृत्य किया गया।