सिंगोली। कस्बे में शारदेय नवरात्रि महोत्सव पर गरबों की धूम बची है। शनिवार को तीसरे दिन अर्जुन क्लब द्वारा आयोजित गरबा पंडाल में स्थानीय पत्रकारों के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शनिवार रात करीब नौ बजे पत्रकारों ने माता शारदे की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हुए गरबा नृत्य की शुरआत की।
देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवक युवतियों को पत्रकारों के हाथों सम्मानित भी किया गया।
रविवार सुबह साढ़े 10 बजे इस आशय की जानकारी देते हुए संदीप अग्रवाल ने बताया कि कस्बा स्थित बापू बाजार में साल 1996 से अर्जुन क्लब द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि के मौके पर गरबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर पूरे नौ दिनों तक युवक युवतियां आकर्षक वेशभूषा में गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां देते है।
इस दौरान प्रतिदिन अलग अलग संगठन, समाज सेवकों, गणमान्यों और राजनेताओं के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित होते है। शनिवार को सिंगोली प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील नागोरी के साथ हरीश शर्मा, आजाद नीलगर, अतुल मेहर, निरंजन शर्मा और महेंद्र सिंह आदि पत्रकार अतिथि के रूप में उपस्थित थे।