जीरन। नगर के गांधीनगर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में दु:खद मौत हो गई। मृतक का नाम इदरीस खां पिता मोहम्मद हुसैन है। आक्रोशित परिजनों ने जीरन बस स्टेड पर चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही जीरन पुलिस मौके पर पहुंची।
बताते चले कि इदरीस खां सुबह नमाज पढ़ कर अपने घर लौट रहे थे तभी पीछे से आ रही महिंद्रा एक्सयूवी क्रमांक एमपी 44 सीबी 3730 ने इदरीस खां को तेज गति से टक्कर मार दी। ड्राइवर का नाम भरत पाटीदार बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन जप्त कर थाने में खड़ा कर दिया है।