नयागांव। प्राचीन ढाबा माता मंदिर नयागांव पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि महोत्सव अभिजित मुहूर्त में पंडित घनश्याम व्यास चल्दू वालो द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
माता रानी के भक्तगणों की उपस्थिति में माता के दरबार में नौ दिन तक कार्यक्रम होगे। माता के दरबार में आसपास के गांव व शहर से रोजाना भक्त दर्शन करने आ रहे है। वहीं लकवा पीड़ित मरीज भी माता के यहां आकर स्वास्थ्य लाभ लेने आ रहे है।