भोपाल। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सिरोंजिया अग्रवाल महिला मंडल और सिरोंजिया अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के मानस भवन में किया गया। कार्यक्रम में समाज की लगभग 90 महिलाओं ने उल्लासपूर्वक पार्टिसिपेट किया। इस अवसर पर अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के लकी विजेताओं को चांदी के सिक्कों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष नेहा सिम्पल ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए महिलाओं ने पिछले कई दिनों से मेहनत की है। यहां सभी ने गरबे का भरपूर आनंद उठाया।
प्रतिभागी कंचन अग्रवाल ने बताया कि वो पिछले 1 महीने से गरबा का प्रशिक्षण ले रही हैं। दोनों दिनों के लिए उन्होंने अलग गेटकप रखा था। माता की आराधना के लिए वो हर वर्ष गरबा खेलती हैं।
अग्रसेन जयंती एवं नवरात्र पर्व पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया, महिलाओं द्वारा विगत लगभग एक माह पूर्व से प्रशिक्षण लिया गया था, इस कार्यक्रम में समाज की लगभग 90 महिलाओं द्वारा भागीदारी की गई, भारती अग्रवाल द्वारा इस पूरे कार्यक्रम को संजोया गया।
नेहा सिम्पल में बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी महिलाओं का सराहनीय सहयोग रहा।