BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 3:29 pm
KHABAR : वृक्ष लगाना कर्म हमारा, इन्हें बचाना धर्म हमारा, पर्यावरण मित्रों ने विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में किया 3 घंटे श्रमदान, 2 ट्राली से अधिक उखाड़ी गाजर घास, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आओ मिलकर पेड़ लगाए धरती को फिर स्वर्ग बनाए अभियान के तहत संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच विगत 10 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर से गांव तक चहुंओर पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने के कार्य में जुटी हुई है। अभियान के तहत संस्था सदस्यों द्वारा डिप्टी कलेक्टर शहरी विकास परियोजना अधिकारी चन्द्रसिहं धार्वे के नेतृत्व में हवाई अड्डा झांझरवाडा मार्ग स्थित विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका गोशाला परिसर में रविवार दिनांक 06 अक्टूबर 2024 को प्रातः 07 से 10 बजे तक 3 घंटे श्रमदान कर परिसर 3 ट्राली से अधिक गाजर घास उखाड़ कर ढेर लगाए गए। 
संस्थापक संरक्षक इंजिनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा 24 जुलाई 2024 को तत्कालीन कलेक्टर दिनेश जी जैन के मुख्य अतिथि में उक्त परिसर में विभिन्न 51 प्रजातियों के 1251 पोंधे फलदार छायादार फुलदार ओषधि युक्त रोपित किए गए थे। पोधों की सुरक्षा हेतु पर्यावरण मित्रों द्वारा अभियान के तहत रोपित पौधों के आसपास निंदाई गुड़ाई कर क्यारियों की साफ-सफाई की जाती है ताकि पौधा जल्द बड़ा हो सकें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे ने बताया कि संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच जिले में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है संस्था के सभी सदस्य गण दोनों क्षेत्रों में नि:स्वार्थ भावना से सेवारत हैं इनसे प्रेरणा लेकर नीमच जिले को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने में हम सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। संस्था सदस्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाएं कम है। 
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि महात्मा गांधी का सपना था स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, को साकार करने के साथ ही ग्रीन भारत क्लीन भारत के उद्देश्य से चहुंओर हरियाली हो ताकि आमजन एवं शहरवासियों को शुद्ध वायु आक्सीजन प्राप्त हो। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में चहुंओर हरियाली नष्ट हो रही है। विकास के नाम पर भारी भरकम हरे-भरे लहलहाते पेड़ों को निर्दयतापूर्वक काटा जाना निंदनीय है। वृक्ष है तो जीवन है। इसके बिना जीवन संभव नहीं है। हमें अपने पुर्वजों की सीख से अधिक से अधिक पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने में सहयोग करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिलें, श्रमदान अभियान में डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संस्थापक संरक्षक नवीन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया, उमाकांत पुरोहित, हरीश उपाध्याय, केशव सिंह चौहान, चेनसिह सिसोदिया, राजकुमार नरेला आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई। उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष दुलीचंद कनेरिया ने दी है,  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE