मनासा। शनिवार रात 08.30 बजे करीब ग्राम भाटखेड़ी के श्री कृष्ण गौशाला में एक कमरे के अंदर 5 फीट लंबा कोबरा सांप होने की जानकारी मिलते ही गौशाला में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। जहरीले कोबरा सांप के रेस्क्यू के लिए बालागंज के रहने वाले प्रकाश कच्छावा को बुलाया गया। जिन्होंने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त जहरीले कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। और सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा।
प्रकाश कच्छावा ने बताया कि वह अभी तक 600 से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। किसी भी निवास स्थान पर सांप बिच्छू वह अन्य जानवर होने की सूचना पर इन्हें सूचना देकर प्रकाश कछावा द्वारा रेस्क्यू किया जाता है।