BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 4:44 pm
KHABAR : भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा के तत्वाधान में भारत को जानो लिखित प्रतियोगिता संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ओसियन ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन स्कूल सरवानिया महाराज पर दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भारत को जानो प्रतियोगिता परीक्षा रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माला पहनाकर की गई। प्रतियोगिता परीक्षा में ओसियन स्कूल के 100 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारत को जानो प्रतियोगिता की जानकारी परिषद के वरिष्ठ प्रवीण आरोंदेकर एवं दिनेश मानावत द्वारा दी गई। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय, सचिव ललित कुमार राठी, कोषाध्यक्ष कन्हैया सिंह, उपाध्यक्ष मनीष गर्ग,
प्रकल्प प्रमुख सुनील दानगढ़, उमेश शर्मा एवं आत्माराम विजयवर्गीय, आशीष दरक राकेश खंडेलवाल उपस्थित थे। सभी का स्वागत स्कूल स्टाफ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता परीक्षा कक्षा 6 से 8 एवं 9 से 12 कक्षा के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी। 
सभी बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्व परीक्षा में भाग लिया एवं कनिष्ठ वर्ग में प्रथम तीन दीपिका राठौड़, सोनल पाटीदार, आशिक पाटीदार एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम तीन तनिष्क पाटीदार, रवि गरासिया, भूमिका नागदा रहे। सभी बच्चों को परिषद परिवार द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंट को देखकर सम्मानित किया गया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय वरिष्ठ वर्ग के प्रथम एवं द्वितीय आने वाले बालक बालिकाओं को दिनांक 06 अक्टूबर 2024 को नीमच के टाउन हॉल में प्रांतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंने का मौका मिला हैं। कल इस प्रतियोगिता में विवेकानंद शाखा की तरफ से भाग लेंगे परिषद द्वारा परीक्षा में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पेय पदार्थ फ्रूटी का वितरण किया गया एवं प्रतियोगिता परीक्षा में सहयोग करने वाले स्कूल प्रिंसिपल समीना मेम, वंदना मेम, पूजा रामावत, विशाल सिंह झाला, किशन सिंह राणावत, रानू जोशी, भरत अहीर एवं स्कूल स्टाफ का स्वागत भारत विकास परिषद द्वारा किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार परिषद सचिव ललित कुमार राठी द्वारा व्यक्त किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE