BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 10:30 am
KHABAR : चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों की संख्या में पहुंची महिला श्रद्धालु, पूर्व मंत्री वर्मा सहित पहुंचे कई कांग्रेस नेता चुनरी यात्रा में, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

भौरासा। मां शक्ति सेवा संस्था के तत्वाधान में और जनपद अध्यक्ष पोपसिंह जिरवाय के नेतृत्व में झरनेश्वर महादेव मंदिर से शक्ति माता मंदिर टोंकखुर्द तक भव्य चुनरी एवं कलश यात्रा निकाली गई। झरनेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह 10 बजे पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक सोनकच्छ सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की महिलाएं एकत्रित हुई। जहा वर्मा ने झरनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और महिला श्रद्धालुओं द्वारा झरनेश्वर के पवित्र कुंड से कलशों में जल भरा गया। चुनरी यात्रा में बालक केसरिया धर्मध्वजा लेकर बालिकाओं के साथ चल रहे थे और पीछे महिलाएं कलश लेकर चल रही थी।यह विशाल चुनरी यात्रा झरनेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर टोंकखुर्द के शक्ति माता मंदिर पर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी अर्पित की। चुनरी यात्रा में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, ज़िला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल,जनपद अध्यक्ष टोंकखुर्द पोप सिंह जिरवाय,सोनकच्छ जनपद पंचायत अधयक्ष सूरज सिंह ठाकुर, ज़िला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह तालोद, ज़िला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बने सिंह अस्ताया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश धाकड़, भौरासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगजीराम यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भौरासा राजेंद्र यादव, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर पूरे समय सम्मिलित रहे,।यात्रा में हजारों की तादाद में महिला व पुरुष शामिल हुए। चुनरी यात्रा में पूरी तरह से भगवामय माहौल था। चुनरी यात्रा में महिलाएं बढ़-चढ़कर शामिल हुईं. चुनरी यात्रा का लोगो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा में जयघोष के नारों के साथ डीजे की धुन पर भी श्रद्धालु झूमते हुए जा रहे थे।चुनरी यात्रा के समापन पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने माता के दरबार में माथा टेका और देश और क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।बाद में वर्मा ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि माता जगत जननी एवं सर्व शक्तिमान है हम माता जी की पूजा अर्चना में जुटे है।दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE