BREAKING NEWS
पोलायकलां में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : योग से गूंजा नीमच, अंतर्राष्ट्रीय योग.. <<     शाजापुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     KHABAR : गांधी वाटिका में गूंजा योग का संदेश,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य, समीक्षा.. <<     KHABAR : मोरवन और मनासा में प्राकृतिक खेती पर.. <<     KHABAR : खटाम्बा जनकल्याण शिविर में मुख्य सचिव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच में पुरानी पानी टंकी के मेंटेनेंस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा.. <<     SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 11:29 am
NEWS : श्रीनाथ गार्डन में मेवाड़ महोत्सव समिति ने किया डांडिया महोत्सव का आयोजन, देर रात भक्त कर रहे देवी मां की आराधना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में मेवाड़ महोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि डांडियां महोत्सव जयकारा-2024 में देर रात्रि तक मची धूम खनकाए डाडियां युवा वर्ग में देखा जोश-उत्साह।
मेवाड़ महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनन्त समदानी एवं कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतडा के अनुसार मध्य रात्री के बाद तक चले आयोजन मे क्या युवक, क्या युवतियॉ कदम से कदम, ताल से ताल मिला। माता के भजनो पर डांडियॉ खनकाते रहे। युवा वर्ग का जोश, बालकों की मस्ती, बुजुर्गाे का सानिध्य में कार्यक्रम के तीसरे दिन ही एक लाख स्क्वायर फीट मे बने पाण्डाल मे पांव रखने की जगह नही बची। दर्शकों से खचाखच भरा रहा। हर प्रतियोगी राउण्ड के साथ आतिशबाजी, बच्चों के लिए मिकी माउस, युवा वर्ग के लिए फोटो विडिया सेल्फी पाइन्ट, चटपटे व्यंजनों का फुड कोड सभी को आकर्षित कर रहे थे।
शनिवार की शाम में विकेन्ट का खास आकर्षण इस शाम को ओर भी विशेष बना गया , गरबा पाण्डाल मे जय अम्बे - जय अम्बे की मधुर गुंज गुंजती रही, चारों ओर से चित्तौड वासी अपने परिवार व दोस्तों के साथ पारम्परिक परिधानों मे सज-धज कर पाण्डाल मे पहूंचने लगे। सतरंगी रोशनी में लोग अपनी संस्कृति का उत्सव पूरी मस्ती के साथ मना रहे थे।
मेवाड महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल एवं आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी ने बताया कि जयकारा 2024 मे शनिवार को 10 से 15 वर्ष के  बच्चो की मेवाड प्रिन्स- मेवाड प्रिन्सेस प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम मेहुल ईनाणी, अक्षरा बजाज, द्वितीय रोमित मेहता, सांत्वना आरूष सोमानी, गौरव काबरा, किशन काबरा, अर्णव माहेश्वरी, एवं उपस्थित 250 बच्चों को पारितोषिक प्रदान किया गया।
जिसे कार्यक्रम मे पधारे अतिथि बिजली विभाग के एक्सईएन ऋषभ भार्गव, जैन टीवीएस के पुनित जैन, विनोद लढ्ढा, दीपक वैष्णव, समाजसेवी रघुपुरी एवं निर्णायक उदयपुर से मॉडल एवं सोशल वर्कर अंजना अजमेरा, पुनम राठी, अरविन्द सांखला के हाथों विजेताओं को पारितोषिक वितरण किया।
पधारे हुए अतिथियों का पूर्वा वीरवाल, पूजा सुखवाल, जया तोषनीवाल, रीना जागेटिया, राधा काबरा, सीमा सुखवाल, अनुराग बांगड, अभिषेक मुन्दडा, अमित सोमानी, भरत आगाल, दिनेश कुमावत, सन्नी सुखवाल, विभोर पुंगलिया, भावना आगाल, गोपाल पोरवाल आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनन्दन किया। कोर कमेटी के सदस्य अभिषेक श्रीमाल, आशा पोखरना, गोपाल भूतडा, अनुराग द्विवेदी ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।
मेवाड महोत्सव समिति की सचिव आशा पोखरना एवं प्रतियोगिता संयोजक रेखा समदानी के अनुसार जयकारा में सोमवार को युगल डांडिया प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें पति-पत्नि , भाई-बहन, भाई-भाभी, महिला-पुरूष कपल बनाकर भाग ले सकेगें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE