BREAKING NEWS
पोलायकलां में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : योग से गूंजा नीमच, अंतर्राष्ट्रीय योग.. <<     शाजापुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     KHABAR : गांधी वाटिका में गूंजा योग का संदेश,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य, समीक्षा.. <<     KHABAR : मोरवन और मनासा में प्राकृतिक खेती पर.. <<     KHABAR : खटाम्बा जनकल्याण शिविर में मुख्य सचिव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच में पुरानी पानी टंकी के मेंटेनेंस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा.. <<     SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 11:42 am
NEWS : श्री महावीर जैन मंडल की आमसभा संपन्न, राजेंद्र दोशी बने श्री महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ के नए अध्यक्ष, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ की आमसभा रविवार प्रातः 11 बजे श्री विद्यासागर मांगलिक भवन में मंडल अध्यक्ष डॉ. आई एम सेठिया की अध्यक्षता व संरक्षक किरण डांगी, पारस जैन, रोशन लाल लोढ़ा, सुरेश लोढ़ा, सावर मल बोरिया, राजेंद्र बाबेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। श्री महावीर जैन महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया, महामंत्री कल्पना मेहता, श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल महामंत्री वल्लभ मोदी, जैन प्रोफेशनल फोरम संयोजक डॉ. अरविंद सांखला मंचासीन थे। मंडल प्रचार प्रसार मंत्री सुधीर जैन ने बताया कि बैठक का शुभारंभ महिला सदस्यों के मंगलाचरण पाठ से हुआ।

बैठक के प्रारंभ में मंडल के अध्यक्ष डा आई एम सेठिया ने समाज के सभी संगठनों और कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जैन समाज की एकजुटता और जैन धर्म और दर्शन के विस्तार की भावना से कार्य करते हुए मंडल ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपना दायित्व निभाने का पूर्ण प्रयास किया है। सभी के सहयोग से मंडल का रजिस्ट्रेशन भी हो गया है। और रजिस्ट्रेशन के पश्चात कानूनी रूप से आमसभा का आयोजन प्रतिवर्ष जून माह तक किया जाकर अंकेक्षित लेखा जोखा का भी अनुमोदन के साथ ही सहयोगी संगठनों के अध्यक्षों का मनोनयन नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा।

मंडल महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने मंडल के दो वर्षीय कार्यकाल के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मंडल की युवा टीम और महिला मंडल का पूर्ण सहयोग मिला। इस वर्ष जैन परिवारों की परिचय पुस्तक अरिहंत स्मारिका का भी प्रकाशन हुआ । इसके पश्चात कोषाध्यक्ष संपत डांगी ने अंकेक्षित आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर अनुमोदन करवाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासिन अतिथियों के साथ पूर्व अध्यक्षों का उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंडल के पूर्व महासचिव महेंद्र टोंग्या,ऋषभ सुराना,विमल सरुपरिया, अरविंद ढीलीवाल, श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष ऐवंत मेहता, युवा संगठन अध्यक्ष आदित्य नागोरी का शाल, उपरना, अभिनंदन पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सामाजिक एकजुटता और समन्वय को लेकर मंडल के वरिष्ठ और युवा सदस्यों जिनमें मनसुख पटवारी, डा रतन लाल मारू ,केसरी मल भड़कत्या, मधु मट्ठा,रमेश नागोरी, नेमीचंद अग्रवाल, अशोक लोढ़ा,सुधीर जैन हस्ती मल चंडालिया,  किरण डांगी, डा अरविंद सांखला, ज्योति चंडालिया, कल्पना मेहता आदि ने रचनात्मक सुझाव दिए। आभार मंडल महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने व्यक्त किया।

राजेंद्र दोशी बने श्री महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ के नए अध्यक्ष
आमसभा में निर्वाचन कमेटी के सभी सदस्यों जिनमें संरक्षकगणों के साथ ही पूर्व अध्यक्षों जिनमें गंभीर सिंह सिसोदिया, हंसराज अब्बानी, रतनलाल भड़कत्या, महेंद्र टोंग्या, कमल जैन द्वारा सर्वसम्मति से राजेंद्र दोशी को वर्ष 2024-26 के लिए अध्यक्ष घोषित किया गया। राजेंद्र दोशी महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष, भगवान महावीर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष और आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट सेंथी के अध्यक्ष हैं।

अरिहंत स्मारिका के ई संस्करण का विमोचन मंडल अध्यक्ष डॉ. आईएम सेठिया ने पूर्व अध्यक्ष गौतम पोखरना को ऑनलाइन भेज कर किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र दोशी द्वारा श्री महावीर जैन महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता की घोषणा की। पदाधिकारियों और सहयोगी संगठनों के अध्यक्षों की घोषणा बाद में की जाएगी।

सुधीर जैन ने जैन समाज के गौरव और चित्तौड़ में जन्मे इतिहास पुरुष भामाशाह की स्मृति में मुख्य चौराहे पर आदमकद मूर्ति लगाने के लिए मंडल द्वारा प्रशासन को प्रस्ताव भेजने और उनकी जयंती मनाने के लिए मंडल द्वारा पहल किए जाने की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE