BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 12:20 pm
KHABAR : सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा अजा मोर्चा की बैठक संपन्न, भगवान परमार ने कहा- अजा मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाए, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भाजपा अजा मोर्चा कि जिला बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर किया गया। जिसमें भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री भगवान परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यापर्ण के साथ किया गया। 

बैठक में अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने बताया की अजा मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्य जोड़े जा रहें हैं मोर्चा द्वारा बूथ स्तर पर कार्य किया जा रहा हैं कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने जो सदस्यता अभियान का लक्ष्य दिया है उसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री भगवान परमार ने कहा कि अजा मोर्चा कार्यकर्ता को हर घर तक भाजपा के विचार और सरकारों की उपलब्धियां पहुंचाना है। साथ ही हर बूथ पर रहने वाले अजा वर्ग, व्यवसायी व नागरिकों को भाजपा के सदस्य बनाना है। भाजपा संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी हैं और अपने कामों की वजह से पहचानी जाती हैं। 

भाजपा अजा मोर्चा सदस्यता अभियान जिलाप्रभारी भेरूप्रसाद परमार ने अजा मोर्चा द्वारा जिले में चलाई जा रहीं सदस्यता अभियान की जानकारी दी और 100 सदस्य या अधिक सदस्य बना चुके सदस्यों कि सुची प्रदान कि बैठक में सरपंच दुर्गाशंकर मेघवाल, यशवंत यादव, राधेश्याम पंवार, गजेन्द्र कर्णिक, अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष घीसालाल बैरवा, सुरेश योगी, विशाल व्यास, मंडल महामंत्री हितेश राजोरा, रोशन यादव, चंदन बनौधा, मनोहर कैथवास, भेरु मेघवाल, मोंटू यादव, आंनद मेघवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें बैठक का संचालन अजा मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान ने किया तथा अंत में आभार भेरूप्रसाद ने माना उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी अरूण यादव ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE