मंदसौर। समय-समय पर सहयोग फाऊंडेशन के सदस्य जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाते आा रहे हैं। किसी भी अनजान को अपना रक्त देकर जान बचाने का कार्य विगत 5 वर्षों से सहयोग फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। संस्था द्वारा विगत कई वर्षों में हजारों लोगों की जान बचाई जा चुकी है। कोरोना काल में भी संस्था द्वारा अनेक सामाजिक कार्य किए हैं।

संस्था के प्रतिनिधि दीपक सोमवानी व अक्षय चौहान ने बताया कि मंदसौर में 12 वर्षीय बालक विशाल को डेंगू हो गया है, उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। शरीर में रक्त की कमी होने के कारण संस्था के सदस्यों से परिजनों ने संपर्क किया तो संस्था के सदस्य सुनील पोरवाल मोहम्मद इमरान ने जाकर रक्तदान कर सहयोग किया। सहयोग फाउंडेशन सभी युवाओं से आग्रह करता है कि आप भी हर 3 महीने में रक्तदान अवश्य करें व किसी अनजान की जान बचाए।
