गरोठ। ग्राम असावती से द्वितीय बार मालवा की आराध्य देवी माँ दुधाखेड़ी माताजी शारदीय नवरात्रि पर 201 फिट की चुनरी माँ को चढाई जा रही है। चुनरी यात्रा असावती हनुमान मंदिर से शुरू हुई जो नगर मे भ्रमण के बाद गाँव खेड़ी पिछला निपानिया रामदेव मेलखेड़ा नारिया मानपुरा बर्डीया अमरा गरोठ होते हुवे दुधाखेड़ी पहुंचेगी।
असावती से शुरू हुई चुनरी यात्रा का गाँव असावती में श्री बालाजी ग्रुप, कृष्ण मंदिर, कालेश्वर मंदिर, श्री राम मंदिर, रामदेव मंदिर धाकड़ मेडिकल हरिजन मोहल्ले सहित कई जगह भव्य स्वागत हुआ।