BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 1:48 pm
KHABAR : देवास की माता तुलजा भवानी और चामुंडा माता टेकरी पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस प्रशासन अलर्ट, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। नवरात्रि के पावन अवसर पर देवास की प्रसिद्ध माता तुलजा भवानी और माँ चामुंडा माता टेकरी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है।इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर व्यवस्था संभाली है।


आपको बता दें देवास की प्रसिद्ध माता तुलजा भवानी और माँ चामुंडा माता टेकरी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। नवरात्र के नौ दिनों में मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहते हैं, जिससे इंदौर, उज्जैन, भोपाल सहित अन्य शहरों से लाखों की संख्या में भक्त यहाँ आ रहे हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते यहाँ श्रद्धालुओं की संख्या 3 लाख से भी अधिक पहुँच गई।


पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए शहर के बाहर से ही वाहनों को रोक दिया गया था और पार्किंग स्थल पूरी तरह से भर गए थे पुलिस बल ने सुरक्षा और व्यवस्था का मोर्चा संभाल रखा था ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माता के दर्शन कर सकें। सप्तमी, अष्टमी और नवमी के अवसर पर यहाँ और भी ज्यादा भीड़ की संभावना है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


नवरात्रि के इस खास मौके पर श्रद्धालुओं की आस्था का ऐसा उत्साह हर साल देखने को मिलता है। आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE