मनासा। सोमवार को नवरात्रि पर्व पर ग्राम बड़कुआ से भादवा माता तक चुनर यात्रा आयोजित की गई। चुनर यात्रा के दौरान यात्रियों से भरा लोडिंग टेंपो पलटी खा गया, जिसमें दो बच्चों को गंभीर चोटें आई है। वहीं अन्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बड़कुवां से भादवा माता जी तक डीजे के साथ चुनर यात्रा निकाली जा रही थी जो (मनासा मंदसौर रौड़) बनी फंटा से आगे डीबीएल प्लांट के पास चुनर यात्रा में शामिल हुए यात्रीयों से भरा एक लोडिंग टेम्पो अचानक पलटी खा गया, जिसमें दो बच्चों को गम्भीर चोटें आईं। वहीं अन्य घायलों को उपचार के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल लाया गया। मौके पर डीबीएल कम्पनी की क्रेन मशीन से टेम्पो को सीधा किया गया। हादसा करीब दोपहर 12 बजे के करीब का बताया जा रहा है।