भौरासा। नवरात्रि के चोथे दिवस पर सोनकच्छ क्षेत्र के विधायक डॉ राजेश सोनकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ठा. राजेंद्र सिंह राजपूत मोडरिया व कवि सम्मेलन के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी,उपाध्यक्ष जय सिंह राणा सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने जगत जननी मां शक्ति की आरती की। जेएमडी ग्रुप के सदस्यो द्वारा विधायक डॉ राजेश सोनकर व अन्य अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। आरती के पश्चात् कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कवि सम्मेलन अलग-अलग जिलों ओर प्रदेशों से आये कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं मन मोह लिया। शक्ति माता मंदिर पर प्रतिदिन विधायक डॉ राजेश सोनकर के सौजन्य से दाग की प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। वही इस अवसर पर विधायक डॉ राजेश सोनकर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह सोनकच्छ क्षेत्र का अति प्राचीन सौंदर्य का प्रत्येक मां शक्ति का दरबार है इसे जल्द ही मेरे द्वारा प्रयास कर पर्यटन के नक्शे पर लाया जाएगा आरती के दौरान नगर के भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।