नीमच। जिले के ग्राम छायन में तेजाजी महाराज की तीन दिवसीय कथा की शुरूआत आज रात 8 बजे से होगी। समस्त ग्रामवासियों द्वारा गांव के देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित की जाने वाली कथा में श्री वीर तेजाजी कला मंडल काचरिया देव के कलाकार कुलदीप सिंह, भानुप्रताप व रवि जाट कथा का मंच करेंगे। कथा 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 8 बजे से होगी।