चित्तौड़गढ़। श्याम रस महोत्सव समिति के तत्वाधान तृतीय श्याम संकीर्तन दिनांक 19 अक्टूबर को शहर के मध्य स्थित दीपक गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
समिति के संयोजक अशोक भंडारी ने बताया कि इस भजन संध्या में भजन प्रवाहिका वैष्णवी रॉय भोपाल, भजन प्रवाहक शुभम राणा इन्दौर और अभी, अनुज भीलवाड़ा द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। समिति के संयोजक अशोक भंडारी ने जानकारी दी कि बाबा श्याम का मनभावन दरबार निकुंभ नरेश का लगेगा। समिति के सभी कार्यकर्ता तैयारी में लगे हैं।