देवास। सूरज क्लब ने चुनरी यात्रा निकाली। चुनरी यात्रा देवास के तोड़ी क्षेत्र से प्रारंभ हुई जो मिरा बावड़ी, सैयाजी द्वार, तहसील चोराहा, नावेल्टी चोराहा होते हुए शहर के प्रमुख मार्ग से होती हुई माता टेकरी पहुंची।जह मां चामुण्डा ओर तुलजा भवानी को चुनरी अर्पित की गई।यात्रा में कई आकर्षक प्रस्तुतिया दी गई। इसके साथ ही भगवान की झांकी भी इसमें शामिल हुई। सुरज क्लब के निरपेश चोहान ने बताया की हमारे बड़े भाई प्रेरणास्रोत स्व सदाशिव राव चौहान की स्मृति में यह चुनरी यात्रा निकाली जाती है चुनरी यात्रा का यह 27 वा वर्ष है जिसमें अनेकों प्रकार की झांकियां ओर डोल तासो के साथ अखाड़ा एवं बडी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल होती है। यह चुनरी यात्रा देवास शहर की सबसे पुरानी चुनरी यात्रा मे से एक है।