पिपलियामंडी। प्रदेश कि मल्हारगढ़ विधानसभा की नगर परिषद पिपलियामंडी स्वच्छता ही सेवा मिशन के अंतर्गत दिल्ली-भोपाल में सम्मानित हुई है। लेकिन इस नगर परिषद के जमीनी हालात कुछ और ही है। एक तरफ गंदगी का अम्बर है तो दूसरी तरफ गंदे पानी के तालाब में पनप रहे जहरीले जीव-जंतु की समस्या है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड वासियों ने कई बार जहरीले जीवों को देखा और पकड़ा है। नन्हे-मुन्हे बच्चे, बूढ़े-बुजुर्ग, जवान घरों में रहने वाली माताएं-बहनें भय के माहौल में अपना जीवन व्यान कर रहे हैं। क्षेत्र में सालों से सड़क के लिए वार्डवासी तरस रहे हैं। आज नप अध्यक्ष के वार्ड क्रमांक सात महारानी लक्ष्मीबाई (विराट कॉलोनी) में लोगों ने घरों से बाहर निकलकर प्रदर्शन किया।