नीमच। डासना मन्दिर के पुजारी यति नरसिंहा नन्द ने मुस्लिम समाज के नबी की शान में गुस्ताखी कर बयान दिया, जिसका मुस्लिम समाज के साथ अन्य धर्मों के मानने वाले देश की एकता अखंडता एवं धर्मनिरपेक्ष विचारों के लोगों के द्वारा देशभर में यति नरसिंहा नन्द को गिरफ्तार करने के लिए धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किए गए। देश की एकता अखंडता पर प्रहार करने मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं वाले यति नरसिंहा नन्द को पुलिस ने गिरफ्तार तो किया, परन्तु कोई कठोर कार्रवाई नहीं की।
वहीं मुस्लिम समाज के प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई जो निन्दनीय है। समाज सेवी मो. शकील कुरैशी ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि यति नरसिंहा नन्द आदतन अपराधी हैं जो मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़काता है एवं पहले भी कई बार इस्लाम धर्म के मानने वाले मुस्लिम समाज के नबी की शान में आपत्तिजनक बयान दे चुका है। ऐसा व्यक्ति जो देश की एकता अखंडता धर्म निरपेक्षता के लिए खतरा है। ऐसे व्यक्ति पर राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज कर आजीवन कारावास की सजा होना चाहिए। यह मांग समाज सेवी मो. शकील कुरैशी नीमच ने की है।