BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 2:41 pm
KHABAR : पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए गरबा आयोजित, बेस्ट ड्रेस के लिए आरक्षक भावना पुरस्कृत, माता के भजनों पर किया गरबा, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। पुलिस परिवार की ओर से पुलिस लाइन परिसर में गरबा महोत्‍सव आयोजित किया गया। महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चियों ने आकर्षक वेशभूषा में धार्मिक भजनों पर गरबा किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।


जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के दिशा निर्देशन में रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्‍याय पुलिस कर्मचारियों व उनके परिवार के लिए समय-समय पर गतिविधियों संचालित करती हैं। इसी क्रम मे नवरात्र महोत्‍सव के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में महिला पुलिस कर्मियों और पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चियों के लिए गरबा महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। गुना पुलिस के इस गरबा महोत्‍सव कार्यक्रम में महिला पुलिस बल एवं पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चियों ने उत्‍साह पूर्वक बढ़-चढ़ कर भागीदारी की।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहिता संजीव सिंहा और प्रेमलता सत्येंद्र सिंह शामिल हुईं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी ने मां दुर्गा की स्तुति की। इसके बाद गरबा कार्यक्रम शुरू हुआ। महिला पुलिस बल और पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चियों द्वारा आकर्षक वेशभूषा में धार्मिक भजनों पर गरबा किया।


बेस्ट ड्रेस और अन्‍य कैटेगरी सम्मान भी मिला
गरबा कार्यक्रम के अंत में गरबा की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्‍थान प्राप्‍त करने वाली प्रतिभागियों सहित बेस्ट ड्रेस और अन्‍य कैटेगरी के लिए मुख्‍य अथितियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें प्रथम महिला आरक्षक यामिनी, द्वितीय महिला आरक्षक पूजा और तृतीय महिला आरक्षक सरिता को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उत्कृष्ट ड्रेस के लिए महिला आरक्षक भावना रघुवंशी को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही अन्य कैटेगरी में उपनिरीक्षक चंचल तिवारी और उपनिरीक्षक अंजलि गुप्‍ता को पुरस्कृत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE