BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 10:27 am
KHABAR : तलवार के साथ महिलाओं ने किया गरबा, देश भक्ति गीतों पर दिया आत्मरक्षा का संदेश, देख कर हर कोई रह गया दंग, पढे़ खबर 

Share On:-

देपालपुर। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही विभिन्न स्थानों पर गरबा पंडाल सजकर तैयार हो चुके हैं। इसी बीच देपालपुर के अति प्राचीन देवी माता मंदिर पर माता की भक्ति के साथ ही देशभक्ति का भी अलग ही जुनून गरबा करने वाली युवतियों में देखने को मिला। जहां युवतियों ने गरबा के दौरान देश भक्ति गीतों पर हाथों में तलवार लेकर माता की आराधना की और तलवार से गरबा किया।


हाथों में तिरंगा और तलवार
नवरात्रि के चलते हर कोई माता की भक्ति में लीन नजर आ रहा है। इस बीच प्रतिदिन अलग-अलग और अनूठे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। इस दौरान गरबा करने वाली युवतियों ने हाथों में तिरंगा और तलवार घुमाते हुए गरबा किया। जिसने सभी को माता की भक्ति के साथ ही देश भक्ति से भी ओत प्रोत कर दिया। युवतियों ने देश भक्ति के साथ ही आत्मरक्षा का भी संदेश दिया।


युवतियों ने कहा कि, गरबे में तलवार घूमाना हमारा उद्देश्य नहीं बल्कि यह संदेश है कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं होती। वह भी माता का ही स्वरूप होती है। जो खुद की रक्षा के साथ ही देश और समाज की रक्षा करना भी जानती है। आज के दौर में जिस तरह से लड़कियों के साथ गलत काम हो रहे हैं। दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे में संदेश दिया कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं। जिस तरह से माता ने राक्षसों का संघार करने के लिए तलवार उठाई थी। उसी तरह से जरूरत पड़ने पर गलत काम करने वालों के लिए और आत्मरक्षा, अन्य लड़कियों की रक्षा के लिए वे शस्त्र उठा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE