BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 10:34 am
KHABAR : कहीं 51 लाख के नोटों से सजा पंडाल तो कहीं अयोध्या के राम मंदिर में विराजी मां दुर्गा, आकर्षित प्रतिमाओं को देखने दूर-दूर से पहुंच रहे भक्त, पढे़ खबर 

Share On:-

नरसिंहपुर। आज शारदीय नवरात्रि का सातवा दिन है। देश और प्रदेश में जगह-जगह पंडालों में विराजमान हुई मां दुर्गा के दर्शन करने भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच नरसिंहपुर में माता के भक्तों ने मां दुर्गा के कई रूपों की स्थापना की है। जिनके पंडाल भी अनोखे अंदाज में तैयार किए गए हैं।


इस समय पूरे जिले में शाम ढलते ही पूरा वातावरण धर्ममय हो उठता है। माता की भक्ति में पूरा क्षेत्र सराबोर हो जाता है। इसी बीच जिले में भक्तों ने मां के पंडाल को 51 लाख रुपए के नोटों से सजाया है। पंडाल में हर जगह आपको नोट ही नोट दिखेंगे। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इतना ही नहीं जिला मुख्यालय पर मां के भक्तों ने अयोध्या की तर्ज पर राम मंदिर बना कर उसमें भी मातारानी के भव्य रूप की स्थापना की है।


वहीं करेली में माता रानी के बाल्यावस्था की स्थापना की गई है। भक्तों का कहना है कि इससे लोगों में महिला सशक्तिकरण का संदेश देना है की घर में रहने वाली हर बेटी मां दुर्गा का ही रूप है। ग्रामीण अंचलों में भी माता रानी के भव्य रूपों की स्थापना की है। ग्राम शाहपुर में रखी मां देवी की मूर्ति भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। क्योंकि यहां विराजी देवी मां की आंखों की पलक झपकती है और लोग माता रानी की पलक झपकने को देखने के लिए और दर्शन करने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE