नीमच। नीमच-महू हाईवे पर हर्कियाखाल पुलिस चौकी के पास मंगलवार बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
भैंसों को ले जाया जा रहा था ट्रक में
घायलों को एंबुलेंस पायलट मुकेश और पीएमटी आशीष शर्मा ने स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में दो लोगों को गंभीर और एक को मामूली चोट आई है। घायलों में बिहार निवासी श्रीधर (40), हरियाणा निवासी तोप सिंह (40) और मठ्ठा सिंह (50) शामिल हैं। वहीं ट्रक में हरियाणा के जींद से भैंसों को भरकर ले जाया जा रहा था।