रतनगढ़। नीमच-सिंगोली रोड पर स्थित रतनगढ़ घाट के उपर सांवलिया ढाबे के सामने भयानक हादसा हो गया। सिंगोली की तरफ से आ रहे टेम्पो से नीमच की ओर से रहा बाइक सवार टकरा गया। आमने-सामने की हुई इस जोरदार भिडंत में टेम्पो चालक सुमित कुमार पिता नंदलाल मेहर जावदा निमडी राजस्थान और बाइक सवार ईश्वर पिता मांगुलाल नाथ ग्राम बंबोरा प्रतापगढ़ राजस्थान को चोटें आई है। टेम्पो चालक को हल्की व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों को 100 डायल की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ लाया गया। जहां डॉ. मुजाल्दे व उनकी टीम ने उचित इलाज किया। जबकि बाइक सवार गंभीर घायल को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।