BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 12:03 pm
BIG NEWS : बघाना थाना क्षेत्र का ग्राम सेमारड़ा और 35 साल का युवक राजू, जब शौच के लिए गया जंगल तो हुआ कुछ ऐसा..., शाम को जब चौकीदार ने देखा माजरा तो उड़ गए होश, फोन की घंटी बजते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के उप नगर बघाना थाना अंतर्गत आने वाले गांव सेमारड़ा में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम राजू लाल पिता बंशीलाल भील है। गांव के चौकीदार में बताया कि राजू लाल कल सुबह 8 बजे गांव के समीप जंगल में शौच के लिए निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम को चौकीदार ने देखा कि पोली हाउस के पीछे जंगल के गहरे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। चौकीदार ने तत्काल बघाना पुलिस को सूचना दी। लाश को शाम 06 बजे नाले से बाहर निकाला गया। तब मृतक की पहचान राजू लाल के रूप में हुई। शव को ट्रैक्टर में डालकर रात 9 बजे नीमच के जिला चिकित्सालय लाया गया। आज सुबह राजू लाल के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजू लाल मानसिक रुप से कमजोर था। राजू लाल की लड़कियां हैं। बघाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE