BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 12:11 pm
NEWS : विदेशी पर्यटकों के लिया गरबा का आनंद, उमंग 2024 के तहत नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा हो रहा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अशोक नगर स्थित स्व. किशन दास जी की बगीची (बालाजी गार्डन) में नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा उमंग 2024 के दौरान विदेशी पर्यटकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर गरबा का आनंद लिया। 
जानकारी देते हुए नवदुर्गा मित्र मंडल के अरविंद व्यास ने बताया कि मंगलवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में स्विट्जरलैंड से चित्तौड़गढ़ घूमने आए दंपति ओलिविया और उनकी पत्नी सबरीना अपने गाइड के साथ गरबा परिसर में पहुंचे। कार्यक्रम में दंपति का नवदुर्गा मित्र मंडल की ओर से सत्यनारायण, ओम प्रकाश सोमानी, अंकित माली नेत्रपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह झाडोली, आकाश माली, राजू सुवालका सहित कार्यकर्ताओं ने उपरणा ओढा कर स्वागत किया। 
इस दौरान ओलिविया ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगा। स्विट्जरलैंड से आई सबरीना ने महिला वर्ग डांडिया रास में शामिल होकर गाइड के साथ डांडिया नृत्य किया। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की ओर से कार्यक्रम में शामिल हुई पूर्वा साहू ने मातृशक्ति को आत्मरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से शस्त्र प्रदर्शन करने के साथ ही दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित होने वाले आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने के लिए मातृशक्ति से आह्वान किया। 
नवरात्रि स्थापना के साथ ही नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं साथ ही मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंडल की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंडल कार्यकर्ताओं ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE