चित्तौड़गढ़। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम् द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रा के तहत श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव-2024 में गरबा नृत्य की धूम के साथ बच्चों की गुब्बारा फुलाओं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जो दो एजग्रुप में आयोजित की गई प्रथम ग्रुप 9 से 12 वर्ष एवं द्वितीय ग्रुप 12 से 16 वर्ष के बनाकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, दोनों ग्रुपों में लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिव शंकर महोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं कॉलोनीवासियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार दिया किया।
शिवशंकर महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक कुमावत ने बताया कि इस वर्ष शंकरपुरम् एवं आसपास की कॉलोनी निवासियों में श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनानें में भरपूर योगदान दिया है, जो सराहनीय है।, मंगलवार रात्रि को आयोजित माँ दुर्गा की आराधना में गरबा नृत्य में महिलाओं की संख्या को देखते हुए पाण्डाल छोटा लगने़ लगा। महिलाओं एवं बालिकाओं ने गरबा नृत्य कर माँ दुर्गा की खुब आराधना की। मंगलवार को आयोजित बच्चों की गुब्बारा फुलाओं प्रतियोगिता में दोनों ग्रुपों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे प्रतिभागियों को विशेष आकर्षक पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार अध्यक्ष अशोक कुमावत, रमेश सेन, रजनीश कुमार शर्मा, कैलाश मेनारिया, सूरजमल टांक, महावीर प्रसाद पारीक, दिलीप धाकड़ जगदीश चौधरी, अमित धाकड़, सुरेन्द्र सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह चौहान के हाथों दिया गया। प्रतियोगिता आयोजन में सहयोग उमेश पारीक, प्रीतम सेन, मनोज टेलर, नारायण सुथार, निमिराज सिंह ने किया। इस आयोजन को के लेकर बच्चों में खूब उत्साह देखा गया। साथ स्थानीय निवासी बलवंत सिंह राणावत द्वारा दुर्गा माँ के भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।