शाजापुर। जहां एक और लोग शारदीय नवरात्रि में शक्ति की उपासना में लीन है,तो वही दूसरी और जगह-जगह बने दुर्गा पांडालों और मंदिर परिसरों में मातृशक्ति गरबो के माध्यम से मां की आराधना कर रही है। इन गरबा पांडालों महिला एवं बाल विकास की महिला सशक्तिकरण और मातृशक्ति को बालिकाओं की शिक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी नीलम चौहान ने सोमवार लगभग 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात को शाजापुर शहर में चल रहे गरबा कार्यक्रम में पहुंची और महिलाओं को बालिकाओं की शिक्षा और उन्हें सशक्त बनाने की शपथ दिलवाई।
गरबा कार्यक्रमों में मातृशक्तियों द्वारा महिला एवं बाल विकास अधिकारी नीलम चौहान का केसरिया दुपट्टा पहन कर अभिनंदन किया। इस मौके पर सीमा शर्मा, मालती त्रिवेदी, रितु पाराशर सहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शीतल भट्ट मौजूद रही।